पलामू से ट्रक की खरीद-बिक्री में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां 12 चक्का ट्रक के सौदे और फाइनेंस की किस्तों के भुगतान को लेकर दो सगे भाइयों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
शिकायत के मुताबिक, टुईया गांव निवासी आफताब खान ने अपना ट्रक 11 लाख 80 हजार रुपये में बेचने का सौदा किया था। 24 अगस्त 2022 को हुए एग्रीमेंट के दौरान 3 लाख 50 हजार रुपये नकद दिए गए। आरोप है कि शुरुआत में कुछ महीनों तक किस्तें जमा की गईं, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया।
इसके बाद फाइनेंस कंपनी ने बकाया किस्तों के लिए ट्रक के मूल मालिक पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
मामले की जांच एसआई अनिल कुमार यादव को सौंपी गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
Garhwa, Garhwa | Oct 21, 2026