Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर, खेतों में भरा पानी, किसानों के चेहरे खिले छतरपुर। जिले में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। झमटुली के पाल मोहल्ला स्थित नाला भी तेज बहाव के साथ लबालब हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया। लगातार हो रही बारिश से खेतों में भी पर्याप्त पानी पहुंच गया है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। बारिश का आनंद लेने के लिए बच्चे भी घरों से निकलकर पानी में मस्ती करते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे नालों का जलस्तर बढऩे से लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीण अखिलेश पाल ने बताया कि बीती रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे गांव के छोटे नाले उफान पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के लिए यह बारिश बेहद लाभदायक है। अब जैसे ही मौसम साफ होगा और धूप निकलेगी, किसान खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य शुरू कर देंगे। #newsexpress #news #chhatarpurnews #Damoh #latestnews #mpceexpress #RainAlert

Buxwaha, Chhatarpur | Jul 8, 2026