
शिवालिक सिलिका के समर्थन में उतरे अगावली के ग्रामीण, रैली निकालकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..
बयाना - अगावली गांव के लोग शिवालिक सिलिका खदान के समर्थन में भरतपुर पहुंचे जहां उन्होंने शास्त्री पार्क से लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । ग्रामीणों की मांग है कि उनके सामने रोजगार का संकट है और इन खदानो को चालू किया जाए। अगर यह खदान चालू नहीं हुई तो उनके सामने रोजी-रोटी का संकट आने के साथ पलायन को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि अगावली की खन लीज 1974-75` से चल रही है। अब यह शिवालिक सिलिका के नाम है।
गांव की करीब 1000 आबादी में से ज्यादातर लोग इसी खदान से जुड़े हैं। पहले यहां रोजगार नहीं था। खदान शुरू होने के बाद लोगों को काम मिला। 15-20 डंपर और 70-80 ट्रैक्टर भी इसी काम से खरीदे गए।
लोगों ने कहा कि खदान में सारे सरकारी नियम माने जाते हैं। पर्यावरण और प्रदूषण की अनुमति है। मजदूरों को हेलमेट, जूते, मास्क दिए जाते हैं। कंपनी स्कूलों में पानी, शौचालय, किताबें और पंखे भी देती है।
लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा कुछ लोगों की शिकायत पर इन खदानों को बंद कर दिया गया है अगर यह शुरू नहीं हुई तो सैकड़ो परिवार यहां से पलायन कर जाएंगे क्योंकि रोजी-रोटी की जुगाड़ यही खदान है