Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

इंफाल से थांग- ता का सफल परीक्षण करने के बाद बेटियों का राज्य में संघ द्वारा भव्य स्वागत थांग ता स्टेट एसोसिएशन राज की प्रदेश अध्यक्ष ललिता कुछल ने बताया कि थांग ता फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में मणिपुर के इंफाल में आयोजित राष्ट्रीय थांग-ता टेक्निकल ऑफिशियल्स एंड कोचेस ट्रेनिंग में प्रदेश की कोमल कंवर और प्रियंका शर्मा ने भाग लिया । इस प्रशिक्षण सेमिनार में मैनुअल और डिजिटल स्कोरिंग के बारे में विधिवत शिक्षाया गया । इस ट्रेनिंग में देश के विभिन्न राज्यों से 60 से अधिक ऑफिशियल्स ने भाग लिया था । कोमल कंवर, जो कि झुंझुनू की रहने वाली ओर राज्य संघ की सचिव भी हैं और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी थांग ता खेल में सिल्वर मेडलिस्ट हैं, ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा दी और उसे सफलतापूर्वक पास किया। वह संघ की पहली महिला हैं जो ब्लैक बेल्ट डिग्री प्राप्त की । उनके साथ ही प्रियंका शर्मा, जो कि राजसमंद की रहने वाली है ओर थांग ता की कोच भी हैं और नेशनल स्तर पर मेडलिस्ट हैं, ने भी इस ट्रेनिंग में भाग लेकर अपनी ट्रेनिंग सफलता पूर्वक पूरी की । इस सेमिनार में वर्ल्ड थांग ता फेडरेशन के प्रेसिडेंट डॉ. होदीराम प्रेम कुमार ने मुख्य परीक्षक की भूमिका निभाई। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद थांग ता फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी किरण कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष श्यामानंद और वाइस प्रेसिडेंट विनोद शर्मा जी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पिछले साल ब्रजराज सिंह ने भी ब्लैक बेल्ट टेस्ट पास किया था ऐसा करने वाले वो संघ के पहले कोच थे । अध्यक्ष ललिता कोछल ने कहा कि यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है और संघ प्रदेश की अन्य महिलाओं को भी आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रतिबद्ध है। बेटियों का राज्य संघ द्वारा जयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर संघ के पदाधिकार मालती चौहान , डॉ. सुरेंद्र सिंह , ब्रजराज सिंह शेखावत , उम्मेद सिंह शेखावत, राकेश सैनी , डॉ दिशांत मीणा , डॉ कमल मीणा , ओम प्रकाश गर्ग , रतन सिंह शेखावत , संजय सहारण , अजय सिंह , हरीश भारतीये , विजितपाल , रिंकू गुजर , सुनील जेडीया , टेकाराम यादव , और पृथ्वी सिंह ने साफा ओर माला पहनाकर बेटियों का स्वागत और सम्मान किया ओर उज्ज्वल भविष्य की कामना की । थांग ता क्या है ? संघ के टेक्निकल डायरेक्टर उम्मेद सिंह शेखावत ने बताया कि थांग ता मणिपुर की एक पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट है, जिसे 'आर्ट ऑफ द स्वोर्ड एंड स्पीयर' भी कहा जाता है। यह गुरु शिष्य परंपरा को बढ़ावा देती है । यह खेल हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है और इसके अब तक 31 राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित हो चुकी हैं। इसके अलावा, यह खेल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी, स्कूल गेम्स और खेलो इंडिया में भी शामिल है, जो इसे बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के लिए मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। थांग ता केवल एक खेल नहीं, बल्कि खिलाड़ी के जीवन में अनुशासन, फिटनेस और सांस्कृतिक गौरव का संचार करता है। यह प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट हमें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाती है और हमें एक अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है, जिससे खिलाड़ियों का संपूर्ण व्यक्तित्व विकसित होता है।

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 6, 2026