#मध्यप्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर नामांकन रद्द करने के फैसले को कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जिस आधार पर नामांकन खारिज किया गया, उसका कानून में कोई प्रावधान नहीं है।
वहीं #भोपाल में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक उपवास शुरू किया है। उपवास में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर और काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है, जबकि चुनाव आयोग ने मामले पर जल्द निर्णय का आश्वासन दिया है।
#breakingnewswala #MPNews #BNWTV
Indore, Indore | Jun 10, 2026