महंगे एआई से तंग कंपनियों ने फिर बड़ी भर्ती की योजना बनाई
नई दिल्ली। कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई के कारण नौकरियां घटने की आशंकाओं के बीच अब कई बड़ी वैश्विक कंपनियों के रुख में बदलाव दिख रहा है। एआई में भारी निवेश के बावजूद उन्हें महसूस हुआ है कि केवल तकनीक के भरोसे कारोबार चलाना आसान नहीं है। यही वजह है कि ये कंपनियां फिर से भर्ती बढ़ाने की तैयारी में हैं। भारत में भी यह बदलाव देखने को मिल सकता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट, सीएसएक्स और बूज एलन हेमिल्टन समेत अन्य वैश्विक कंपनियां पिछले डेढ़ साल की सुस्ती के बाद फिर से नए कर्मचारियों की नियुक्तियां कर रही हैं। नई भर्ती विशेष रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग, डाटा विश्लेषण और एआई से जुड़े पदों पर की जा रही हैं।
#letestअपडेट #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #LetestUpdate 👇👇