Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

पुलिस टीम पर डंपर च-ढ़ाने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार मथानिया। बालरवा क्षेत्र में अवैध बजरी खनन रोकने गई पुलिस टीम पर डंपर चढ़ा-कर जान-लेवा ह-मला करने का प्रयास करने वाले आरोपी को मथानिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 20 जून को वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच अधिकारी एसआई प्यारेलाल ने बताया कि अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान डीएसबी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच) की टीम ने मंडोर-मथानिया मार्ग पर बजरी से भरे एक डंपर को रोकने का प्रयास किया था। चालक पुलिस के संकेत की अनदेखी कर तेज रफ्तार से भाग निकला। पीछा करने के दौरान उसने चलती गाड़ी से सड़क पर बजरी गिराकर पुलिस का रास्ता बाधित कर दिया। पुलिस के अनुसार तिंवरी चौकी पुलिस की सहायता से नाकाबंदी की गई तो आरोपी ने डंपर का हाइड्रोलिक डाला उठाकर सड़क पर बड़ी मात्रा में बजरी गिरा दी। इसके बाद उसने केबिन अंदर से लॉक कर डंपर को लगातार आगे-पीछे चलाकर पुलिसकर्मियों को कुचलने और डराने का प्रयास किया। बाद में सड़क पर गिरी बजरी के बीच से रास्ता बनाते हुए वह पुलिस वाहन के पास से डंपर निकालकर फरार हो गया। डीएसबी शाखा प्रभारी पुनीत त्यागी की रिपोर्ट पर मथानिया थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण संख्या 116/2026 में बीएनएस की धाराओं 109(1), 221, 281, 324(4) एवं 351(2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनिवास पुत्र बगड़ावत राम विश्नोई (35) निवासी जांगुओ की ढाणी, भाकरी, थाना ओसियां, हाल निवासी हेमसागर नगर पाल, बोरानाडा, जोधपुर पश्चिम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Tinwari, Jodhpur | Jul 9, 2026