#रतलाम में #यूको_बैंक की लक्कड़पीठा शाखा में 85 लाख रुपये से अधिक की बड़ी बैंकिंग ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आउटसोर्स कर्मचारी राहुल राठौर ने बैंक के तत्कालीन मैनेजर त्रिलोक झा के साथ मिलकर करीब 40 ग्राहकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को मोबाइल ऐप के जरिए बिना अनुमति तुड़वाया और रकम पहले अपने खाते, फिर जीजा समेत परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दी। आरोपियों ने खाताधारकों को लालच देकर उनके खातों का इस्तेमाल किया। शिकायत के बाद जांच में पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने पूर्व बैंक मैनेजर, आउटसोर्स कर्मचारी और उसके जीजा सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी राहुल राठौर पुलिस रिमांड पर है, जबकि अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में लगातार नए आवेदन मिल रहे हैं और जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
#breakingnewswala #MPNews #NewsUpdate
Indore, Indore | Jul 8, 2026