दयाल सिंह जी, जन्मदिवस की कोटि-कोटि शुभकामनाएं।ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखें तथा दीर्घायु प्रदान करें। पत्रकारिता के मूल्यों और सिद्धांतों को सर्वोपरि रखते हुए जिस निर्भीकता और स्पष्टता के साथ आप अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, वह हम सभी पत्रकार साथियों के लिए प्रेरणादायी है। आप साफ बोलते हैं, सीधा बोलते हैं और हमेशा सत्य बोलते हैं—शायद यही आपके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी ताकत है। आपका सहज, सरल और साफ मन ही आपको हर किसी का अपना बनाता है।ईश्वर आपको जीवन में निरंतर यश, सम्मान और सफलता प्रदान करें। जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
💐💐💐💐
Dayal Sankhla #HBD #journalist