
#महोबा - जनपद स्तरीय उद्योग तथा व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
बैठक में उद्यमियों द्वारा विद्युत की समस्या, महोबा से कबरई के बीच NHAI के रोड का कार्य व अवैध खनिज परिवहन से संबंधित कार्य तथा कबरई क्षेत्र में क्रेशर एरिया में आवासीय भवन बनाए जाने के प्रकरण प्रस्तुत किए गए । उक्त प्रकरणों पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा संबंधित विभागों विद्युत, NHAI छतरपुर, वरिष्ठ खान अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी सदर महोबा को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । इसके साथ ही उद्यमियों द्वारा कबरई कस्बे में बुंदेलखंड विकास निगम द्वारा अधिग्रहित बांदा तिराहे की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण तथा उद्यमियों को क्रेशर के भंडारण हेतु लाइसेंस प्राप्त करने में चरित्र प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को समाप्त करने के संबंध में प्रकरण प्रस्तुत किए गए । उक्त प्रकरणों पर जिलाधिकार द्वारा संबंधित विभागों से वस्तु स्थिति की जानकारी हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए जिससे उक्त प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही कराई जा सके । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त व्यापार कर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक तथा अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
#mahoba #news #nhai #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Jul 28, 2026