Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

नगर परिषद के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, गंदे पानी के जलजमाव से परेशान लोगों ने सौंपा ज्ञापन फारबिसगंज, अररिया: फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22, 24 और 25 के ग्रामीणों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यपालक पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा शहर का गंदा पानी लगातार उनके इलाके में छोड़ा जा रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कोठीहाट थाना टोला, कोठीहाट होते हुए कटरबन्ना, ढोलबज्जा के खाता क्षेत्र की जमीनों में गंदा पानी जमा होने से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। साथ ही ग्रामीणों को दुर्गंध, मच्छरों और विभिन्न बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने 3 जून 2026 को बैठक कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया और उसकी प्रति आवेदन के साथ नगर परिषद को सौंपी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने तथा गंदे पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), जिला पदाधिकारी (डीएम), नगर विकास एवं आवास मंत्री, मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक को भी भेजी गई है, ताकि मामले में शीघ्र कार्रवाई हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस आवेदन पर कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।

Araria, Araria | Jun 13, 2026