
संजय पोद्दार बने अग्रवाल समाज के नए अध्यक्ष
सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन, अग्रसेन जयंती को एकजुटता के साथ मनाने का लिया संकल्प
बिसाऊ। अग्रवाल समाज की बैठक बुधवार को अग्रसेन सेवा सदन में समाज के संरक्षक रामजीलाल कल्याणी, हरिराम जटिया एवं रामप्रकाश बिरमीवाला की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संजय पोद्दार को अग्रवाल समाज का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
बैठक की शुरुआत कैलाश बिरमीवाला की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। प्रमोद बंसल ने अध्यक्ष पद के लिए संजय पोद्दार का नाम प्रस्तावित किया। उपस्थित समाजबंधुओं ने करतल ध्वनि के साथ प्रस्ताव का समर्थन किया और सर्वसम्मति से संजय पोद्दार को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
इस अवसर पर निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष भवानी शंकर महनसरिया, मंत्री राजीव क्याल तथा कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। निवर्तमान कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
बैठक में समाज के सदस्यों ने आगामी 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती को समाज की एकजुटता के साथ उत्साहपूर्वक मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन कुंज बिहारी बिरमीवाला ने किया।
इस दौरान सुशील मुसद्दी, रामप्रसाद ठेलासरिया, रामावतार जेजानी, प्रमोद कसेरा, सुभाष क्याल, कमल झुनझुनवाला, रामकिशन महनसरिया, दीपक क्याल, किशन खेमका, कमल बगड़िया, संदीप क्याल, बुद्धिप्रकाश पोद्दार सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
#tharkiawaazajay #bissau #agarwalsamaj #agrawal #AgrasenJayanti
Churu, Churu | Sep 30, 2026