
रेवाड़ी में पहली बार स्थापित होंगे भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग
13 जुलाई को होगा भव्य धार्मिक आयोजन
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
धार्मिक नगरी रेवाड़ी में भगवान शिव के श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक और आस्था से जुड़ा आयोजन होने जा रहा है। रेलवे कॉलोनी (अजय नगर) स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर में 13 जुलाई को पहली बार भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ की जाएगी। शनिवार को मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना भी की।
मंदिर के पवन पंडित के अनुसार इस धार्मिक आयोजन की सबसे विशेष बात यह है कि सभी बारह ज्योतिर्लिंगों की स्थापना देश के विभिन्न ज्योतिर्लिंगों से लाई गई पवित्र मिट्टी से की जाएगी। स्थापना के बाद श्रद्धालु एक ही स्थान पर भगवान शिव के सभी बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नव युवा मंडल एवं सर्व मित्र मंडल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के जिलों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस अवसर पर राजू गौड़, तिलक शर्मा, विजय कुमार, सुधीर कुमार, रोहताश ठेकेदार, महेंद्र कुमार, संजय मीणा, ओमप्रकाश, सुरेश खरेरा आदि मौजूद थे।
Rewari, Rewari | Jul 11, 2026