झारखंड के गुमला जिले से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पंचायत के सदस्यों ने जो फैसला सुनाया, वो उनकी बेशर्मी को उजागर करता है। पंचायत के सदस्यों ने आरोपी पर 1 लाख रुपये का जर्माना लगाया और फिर आरोपी से सदस्यों ने तत्काल 20 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया। इन 20 हजार रुपये से पंचायत के सदस्यों ने शराब और मुर्गा पार्टी की। पीड़ित परिवार ने इस मामले की पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
#Jharkhand #Gumla #ChildSafety #Justice
Namkum, Ranchi | Jul 13, 2026