
सज्जन सैनी ने किया डीईओ मा. का पदभार ग्रहण, स्टाफ सदस्यों ने किया भव्य स्वागत
चूरूः जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मा. शिक्षा, चूरू में शुक्रवार को नव पदस्थापित डीईओ मा. सज्जन सिंह सैनी ने पदभार ग्रहण किया। सैनी इससे पूर्व प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर में पदस्थापित थे। हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में सज्जन सिंह सैनी को चूरू जिला शिक्षा अधिकारी (मा. शिक्षा) के पद पर लगाया गया है। सैनी के डीईओ बनने पर शिक्षा विभाग की हस्तियों और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाइयां दी तथा मार्ल्यापण कर, गुलदस्ता भेंट कर व साफा पहनाकर गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी किशन लाल गहनोलिया, डीईओ प्रां. ओमप्रकाश प्रजापत, एडीईओ बृजेंद्र दाधीच, समसा एडीपीसी सरिता आत्रेय, गोविंद सिंह राठौड़, सांवरमल गहनोलिया, एडीईओ शा.शि. रामूराम बुंदेला, खालिद तुगलक, भंवरलाल गुर्जर, रामकुमार खीचड़, हरिप्रसाद टाक, घनश्याम सहारन, नरेन्द्र सिंह राठौड़, किशनलाल सैनी, राजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह शेखावत, प्रताप सिंह नाथावत, अशोक शेखावत, प्रकाश सैनी, बालकृष्ण राजगढ़िया, दीपक कपिला, कृष्ण सैनी, धर्मेंन्द्र राकसिया, दीनदयाल सैनी, सीपी शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षा जगत व शहर के गणमान्य जन उपस्थित थे।
#deo #follower #nonfollowers
Churu, Churu | Jul 10, 2026