पटना जिले के मनेर दरगाह के समीप तालाब पर झाड़ फूंक करवाने के लिए आई एक महिला से झाड़ फूंक करने वाली ओझिन महिला ने गहने उड़ा लिए। पीड़िता की पुलिस ने शिकायत पर आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार नारायणपुर बिहटा निवासी सुरेश कुमार की पत्नी रीना देवी मनेर दरगाह समीप झाड़ फूंक के लिए आयी थी। झाड़ फूंक करने वाली महिला ओझिन शान्ति देवी ने उसे अपने सभी गहने उतार कर अपने झोले में रख अपने पास मांग ली एवं कहा कि जाकर पहले तालाब में नहा लो, जब महिला तालाब में नहा कर वापस आई तब तक उसके झोले से सारे गहने गायब थे। रीना देवी के अनुसार गहनों में सोने की कान के बाली,चांदी के पायल, बिछिया जिसकी कीमत लगभग 32 हजार रुपए थी। फिलहाल आरोपित महिला को पुलिस को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। #patnamaner #Fraud #jhaṛafunk #policecustody
Maner, Patna | Jul 7, 2026