मधुबनी मुख्यालय में सरकारी पोखर की भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामले में मधुबनी नगर थाना में 47 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई रहिका अंचल कार्यालय की शिकायत पर की गई है। आरोप है कि चकदह मौजा स्थित सरकारी पोखर की भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर मिट्टी भराई की जा रही थी, जिसके बाद प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
एफआईआर के अनुसार, नामजद आरोपितों में अधिकांश मधुबनी शहर के निवासी हैं, इन प्रमुख नामों में मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय के पुत्र, भाई समेत परिवार के अन्य सदस्य भी नामजद हैं। इनके अलावे डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान सहित 47 लोगों पर FIR दर्ज हुआ है। इन नामों में बेनीपट्टी प्रखंड के भी 4 लोगों के नाम भी शामिल हैं। इनमें बलिया गांव के तीन तथा दामोदरपुर गांव के एक व्यक्ति का नाम दर्ज है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।