पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण समारोह में पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी और मानवेन्द्र सिंह की गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलको में चर्चा जोरो पर है!
सूत्रों के अनुसार, कैलाश चौधरी का नाम केवल प्रधानमंत्री के स्वागत (रिसीव) कार्यक्रम में शामिल था। इसके बाद वे हेलीपैड पर बनाए गए टेंट में ही बैठे रहे और मुख्य समारोह में शामिल नहीं हुए। कैलाश चौधरी बाड़मेर-जैसलमेर से पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और फ़िलहाल बीजेपी किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसलिए मारवाड़ में किसानों की अवहेलना के रूप में देखा जा रहा। वहीं, बाड़मेर-जैसलमेर पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल भी पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन समारोह में अनुपस्थिति रहे। हालांकि बताया जा रहा है कि जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री को सी ऑफ करने के लिए मानवेंद्र सिंह की ड्यूटी लगी थी। लेकिन इतने बड़े कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति चौंकाने वाली मानी जा रही है।जबकि मानवेंद्र सिंह लगातार सक्रिय नजर आते हैं।
सूत्रों का दावा है कि कैलाश चौधरी किसी राजनीतिक साजिश का शिकार हो गए। हालांकि, इस संबंध में किसी भी स्तर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Baytoo, Barmer | Jul 6, 2026