⏩शासकीय आर.व्ही.पी.एस. महाविद्यालय उमरिया में प्रभारी प्राचार्य ने किया पदभार ग्रहण
⏩म.प्र. शासन, उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय भोपाल के आदेश क्रमांक एवं म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा द्वारा डॉ. अमित कुमार निगम, प्राध्यापक, भौतिकी को अग्रणी शासकीय आर.व्ही.पी.एस. महाविद्यालय उमरिया के प्राचार्य पद के कार्य संपादित किए जाने हेतु प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। आदेश के परिपालन में डॉ. अमित कुमार निगम ने पूर्वान्ह में अग्रणी शासकीय आर.व्ही.पी.एस. महाविद्यालय उमरिया के प्रभारी प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया है। प्राचार्य डॉ. अमित निगम ने महाविद्यालय के स्टॉफ की बैठक में उपरान्त कलेक्टर/कार्यवाहक अध्यक्ष, जनभागीदारी स्थानीय प्रबंधन समिति श्रीमती राखी सहाय से औपचारिक भेंट की।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@highereduminmp
#umaria
#उमरिया