पूरा सिस्टम छात्रों के खिलाफः राहुल
नई दिल्ली।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन कर - रहे छात्रों पर कथित हमलों और पुलिस - कार्रवाई को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने प्रधानमंत्री से देश के छात्रों से - माफी मांगने की अपनी मांग दोहराई।
राहुल ने बिहार में छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी एक खबर का हवाला देते हुए एक्स - पर पोस्ट कर कहा कि छात्रों के खिलाफ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 रायफल से गोली चलाए जाने और सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की खबरें आ रही हैं।
#LetestUpdate #letestअपडेट #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख 👇👇