गोरखपुर के अंधियारीबाग स्थित श्री मानसरोवर मंदिर में 13 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक संगीतमय रूप में होगी, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक बालकदास जी महाराज श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने की। श्री मानसरोवर मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर कथा का श्रवण करने की अपील की है।
[Gorakhpur, Khabar, News]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #gorakhpurnews