यातायात- थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा की अगुआई में विशेष वाहन चेकिंग -अभियान,कई गाड़ी पर लगा-जुर्माना
एसपी के निर्देश पर पोस्ट की संख्या भी बढ़ा, थानाध्यक्ष ने यातायात सुगम का बनाने किया दावा
शेखपुरा जिला के एसपी हिमांशु के निर्देश पर यातायात थाना पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के कई चौक चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट गाड़ी चलाने बाले 48 गाड़ियों के चालक पर 62 हजार रुपया जुर्माना भी वसूला गया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा ने कहा कि एसपी के निर्देश पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले पर जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि अब पहले से यातायात पुलिस का पोस्ट बढ़ा है पहले जिला में महज पांच पोस्ट था जो अब बढ़ाकर 14 किया गया है साथ ही यातायात थाना को पुलिस बल के साथ मोटरसाइकिल भी मिला है। जिससे यातायात को सुगम बनाए जाने में आसानी मिलने की बात कही साथ ही लोगो यातायात नियम पालन करने की अपील किया है।