Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

3 साल पुराने चोरी के प्रयास व जानलेवा हमले के मामले में सीआईए रेवाड़ी ने एक शातिर आरोपी 'सिकंदर' को किया गिरफ्तार -वारदात में शामिल एक आरोपी पहले ही जा चुका है जेल, अब दूसरा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं कड़े दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस रेवाड़ी द्वारा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए रेवाड़ी ने करीब 3 साल पुराने गांव मोहदीनपुर में हुए चोरी के प्रयास और एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में गहन तफ्तीश करते हुए एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान *सिकंदर निवासी गांव बीड छुछकवास, जिला झज्जर* के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी संदीप (निवासी बीड छुछकवास) को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। मामले की जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया कि गांव मोहदीनपुर निवासी सुनील कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था की दिनांक 18/19 मई 2023 की रात को वह अपने घर पर सोया हुआ था। करीब रात 1:15 बजे उसके चचेरे भाई मुकेश ने उसे जगाया और सूचना दी कि गांव के ही रामविलास के घर में 4 अज्ञात चोर घुसे हैं। सूचना पाकर सुनील, उसका चचेरा भाई मुकेश और छोटा भाई सूरज तुरंत रामविलास के घर की तरफ भागे। वहां घर के बाहर निगरानी के लिए खड़े एक बदमाश ने पीड़ितों को आते देख अपने साथियों को आवाज लगा दी। पकड़े जाने के डर से चोर बिना चोरी किए ही भागने लगे। जब सुनील और उसके परिवार ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, तो एक बदमाश ने खौफ पैदा करने के लिए हवाई फायर कर दिया। इसके बावजूद जब सुनील ने उनका पीछा नहीं छोड़ा, तो बदमाशों ने सीधे जान से मारने की नीयत से सुनील पर गोली चला दी। देशी कट्टे से चलाई गई यह गोली सुनील के बाएं कंधे के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना रोहड़ाई पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ *चोरी के प्रयास, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट* के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी जिला झज्जर के गांव बीड छुछकवास निवासी संदीप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो मामले की गंभीरता को देखते हुए केस की कमान सीआईए रेवाड़ी को सौंपी गई थी। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने वीरवार को मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी सिकंदर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिकंदर को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ और वारदात में इस्तेमाल हथियार व अन्य साथियों की पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।"

Rewari, Rewari | Jul 11, 2026

MORE NEWS

3 साल पुराने चोरी के प्रयास व जानलेवा हमले के मामले में सीआईए रेवाड़ी ने एक शातिर आरोपी 'सिकंदर' को किया गिरफ्तार -वारदात में शामिल एक आरोपी पहले ही जा चुका है जेल, अब दूसरा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं कड़े दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस रेवाड़ी द्वारा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए रेवाड़ी ने करीब 3 साल पुराने गांव मोहदीनपुर में हुए चोरी के प्रयास और एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में गहन तफ्तीश करते हुए एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान *सिकंदर निवासी गांव बीड छुछकवास, जिला झज्जर* के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी संदीप (निवासी बीड छुछकवास) को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। मामले की जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया कि गांव मोहदीनपुर निवासी सुनील कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था की दिनांक 18/19 मई 2023 की रात को वह अपने घर पर सोया हुआ था। करीब रात 1:15 बजे उसके चचेरे भाई मुकेश ने उसे जगाया और सूचना दी कि गांव के ही रामविलास के घर में 4 अज्ञात चोर घुसे हैं। सूचना पाकर सुनील, उसका चचेरा भाई मुकेश और छोटा भाई सूरज तुरंत रामविलास के घर की तरफ भागे। वहां घर के बाहर निगरानी के लिए खड़े एक बदमाश ने पीड़ितों को आते देख अपने साथियों को आवाज लगा दी। पकड़े जाने के डर से चोर बिना चोरी किए ही भागने लगे। जब सुनील और उसके परिवार ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, तो एक बदमाश ने खौफ पैदा करने के लिए हवाई फायर कर दिया। इसके बावजूद जब सुनील ने उनका पीछा नहीं छोड़ा, तो बदमाशों ने सीधे जान से मारने की नीयत से सुनील पर गोली चला दी। देशी कट्टे से चलाई गई यह गोली सुनील के बाएं कंधे के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना रोहड़ाई पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ *चोरी के प्रयास, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट* के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी जिला झज्जर के गांव बीड छुछकवास निवासी संदीप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो मामले की गंभीरता को देखते हुए केस की कमान सीआईए रेवाड़ी को सौंपी गई थी। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने वीरवार को मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी सिकंदर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिकंदर को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ और वारदात में इस्तेमाल हथियार व अन्य साथियों की पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।" - Rewari News