Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ

छात्रों के अधिकारों को लेकर रामपुर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी बरेली / रामपुर। छात्रों के अधिकारों और उन पर कथित अत्याचार के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी तथा उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में मंगलवार को रामपुर में विशाल प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी समाधि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में आगे बढ़े। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला सहित कई कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तारी दी। उदय भानु चिब ने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। वहीं पारस शुक्ला ने कहा कि संगठन छात्रों की आवाज़ को दबने नहीं देगा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष अर्सलान खान, जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, यासिर खान, पूर्व विधायक संजय कपूर, नुमान खान, मेहरबान अली खान, अयान अली खान, अवनीत बसोया, शादाब अब्बासी, एहसान साहिल, अर्सल अहमद, फिरोज़ खान, मुश्ताक अली खान, रवि कुमार, मुख्तार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। #bareilly #BAREILLYNEWS #bareillycity #UPNews

Bareilly, Bareilly | Aug 4, 2026

MORE NEWS