Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

श्रीडूंगरगढ़ में आखिर कब बनेगा ट्रॉमा सेंटर? विधायक और सरकार की आंखें कब खुलेंगी? 5 अगस्त को होगा महाआंदोलन हरिराम बाना के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ में श्रीडूंगरगढ़ - (असगर अली ) श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर निर्माण एवं श्रीडूंगरगढ़–बीकानेर हाईवे को फोरलेन बनाने की जनहित मांग को लेकर कांग्रेस नेता हरिराम बाना के नेतृत्व में क्षेत्रभर के गांवों में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। ग्रामीणों से संवाद करते हुए बाना ने कहा कि अब यह केवल एक मांग नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के जीवन और सुरक्षा का सवाल बन चुका है। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने जनआंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। हरिराम बाना ने सभी क्षेत्रवासियों से 5 अगस्त 2026 को श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले विशाल जनआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। हरिराम बाना ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता और कई लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। आखिर इन अनमोल जानों का जिम्मेदार कौन है? उन्होंने कहा कि लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन सरकार और स्थानीय विधायक की ओर से अब तक कोई ठोस कदम दिखाई नहीं दे रहा। बाना ने कहा कि कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ दौरे के दौरान ट्रॉमा सेंटर को लेकर आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक न निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही कोई स्पष्ट घोषणा हुई। उन्होंने कहा कि जनता अब आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर ट्रॉमा सेंटर का निर्माण चाहती है। उन्होंने सरकार और स्थानीय विधायक से मांग की कि ट्रॉमा सेंटर निर्माण और श्रीडूंगरगढ़–बीकानेर हाईवे को फोरलेन बनाने की दिशा में तत्काल निर्णय लिया जाए। बाना ने कहा कि यदि अब भी जनहित के इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष और तेज करेगी।

Sridungargarh, Bikaner | Jul 28, 2026