
बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। कार्यकारी डीजीपी **प्रीता वर्मा** के निर्देश पर एडीजी से लेकर डीआईजी स्तर के **36 वरिष्ठ IPS अधिकारियों** को राज्य के **40 पुलिस जिलों का प्रभारी और नोडल अधिकारी** बनाया गया है। अधिकारियों को जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की स्थिति की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों को **27 सितंबर तक अपने-अपने आवंटित जिलों का निरीक्षण** कर डीजीपी को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान थानों की कार्यप्रणाली, पुलिस गश्त, लंबित मामलों के निष्पादन, फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, वारंट और कुर्की-जब्ती की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
इसके अलावा **महिला अपराध और POCSO मामलों की जांच**, अदालती ट्रायल और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। क्षेत्रीय IG और DIG को **25 से 28 सितंबर तक संबंधित जिलों में रात्रि विश्राम** करने का निर्देश दिया गया है। पूरी समीक्षा के बाद **29 सितंबर तक अंतिम रिपोर्ट** पुलिस मुख्यालय को भेजी जानी है।
बेगूसराय की जिम्मेदारी **DIG मीनू कुमारी** को दी गई है, जबकि समस्तीपुर की जिम्मेदारी **ADG डॉ. कमल किशोर सिंह** को सौंपी गई है।