सीधी में रिडेंसीफिकेशन परियोजना तेज! कलेक्टर ने दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने के दिए निर्देश
सीधी जिले में रिडेंसीफिकेशन परियोजना के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन नवीन प्रशासनिक भवन एवं शासकीय कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे 72 आवासीय फ्लैट्स की प्रगति की कलेक्टर विकास मिश्रा ने समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए परियोजना को दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से सभी बाधाओं का समय पर समाधान किया जाएगा।
📢 सीधी की हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए Follow करें – SIDHI MEDIA24।
Hashtags
#SidhiMedia24 #Sidhi #CollectorVikasMishra #RedensificationProject #HousingBoardMP