#kullu श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन वीरेंद्र ठाकुर, मीना कुमारी व निखिल ठाकुर ने गौ धन की सेवा के लिए दान की घास की जीप, गुड़ व चोकर फीड
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के माध्यम से बेसहारा गौ धन की सेवा के लिए दानी सज्जनों ने बढ़ाया सहयोग
देसी चैनल कुल्लू
श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन दानी सज्जन वीरेंद्र ठाकुर, मीना कुमारी और निखिल ठाकुर ने गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के माध्यम से बेसहारा गौ धन की सेवा के लिए हरे घास यानी धाम की एक जीप के साथ गुड़ और चोकर फीड दान की। दानी सज्जनों का यह सराहनीय योगदान बेजुबान गौ धन की सेवा और उनके भरण-पोषण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू लगातार बेसहारा गौ धन की सेवा, सुरक्षा, उपचार और चारे की व्यवस्था में जुटा हुआ है। इस पुनीत कार्य में दानी सज्जनों, गौ सेवकों और गौ भक्तों का निरंतर सहयोग मिल रहा है, जिससे जरूरतमंद गौ धन तक चारा और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है।
इस अवसर पर गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने दानी सज्जनों वीरेंद्र ठाकुर, मीना कुमारी और निखिल ठाकुर सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौ धन की सेवा में प्रत्येक दान और सहयोग महत्वपूर्ण है। समाज के लोगों के सहयोग से ही बेजुबान पशुओं की सेवा का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।
गौ सेवा में सहयोग देने वाले गौ सेवक:
कृष्ण नेगी, छापे राम नेगी, खूब राम, हेम सिंह, गंगा राम, सचिन सूद, सतीश राणा, कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, टिकम राम, राम राज महंत, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, पिंकू भंडारी, हुक्म राम, अमर भंडारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, बोनी, सोनी, नीटू राम, आशु, भवानी दत्त, आलू, राकेश शर्मा, विनय सूद, संजय कुमार, प्रतीक्षा ठाकुर, कृष्ण, विपिन ठाकुर, विपिन शर्मा और अजय ठाकुर सहित सभी दानी सज्जनों, गौ सेवकों एवं गौ भक्तों का गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू का संदेश:
“बेजुबानों की सेवा ही सच्ची सेवा है। आइए, मिलकर गौ धन की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण में अपना योगदान दें।”
Shera negi
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Oct 11, 2026