
समाहरणालय परिसर में फरियादी की शिकायत सुन एसपी शुभांक मिश्रा ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
हाजीपुर : वैशाली पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने शनिवार को समाहरणालय परिसर में एक शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए जनसेवा के प्रति अपनी संवेदनशील कार्यशैली का परिचय दिया।
वैशाली पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एसपी शुभांक मिश्रा ने अचानक परिसर में मौजूद फरियादी की शिकायत को धैर्यपूर्वक सुना और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी ली। दरअसल, शिकायत सुनाने पहुंची महिला गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी मृतक संजना की मां है। लगभग 1 वर्ष पूर्व संजना हत्याकांड मामले में दो थाना अध्यक्ष को निलंबित किया गया था और बिहार के कई मंत्री कई सांसद संजना के परिवार से मिलने पहुंचे थे। पटेल सेना के प्रदेश अध्यक्ष रंजन पटेल, बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू पटेल न्याय का आश्वासन दिए। आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। दरअसल, संजना का शव खेत में संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ था। संजना के परिवार वाले भगवानपुर थाने तथा गोरौल थाने में अपहरण का मामला दर्ज करने गई थी दर्ज नहीं करने को लेकर दोनों थाना अध्यक्ष को निलंबित किया गया था। अपनी मृत पुत्री संजना को न्याय दिलाने के लिए वैशाली एसपी से मिलने पहुंची थी। इसके बाद SP ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
एसपी की इस जनोन्मुखी पहल और संवेदनशील व्यवहार की उपस्थित लोगों ने सराहना की। वैशाली पुलिस ने कहा कि उसका उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना भी है।
इस संबंध में वैशाली पुलिस मुख्यालय ने शनिवार की शाम करीब 6 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।
#टैग #VaishaliPolice #ShubhankMishra #Hajipur #Vaishali #BiharPolice #PublicService #जनसुनवाई #हाजीपुर #वैशाली #बिहार #YoungIndiaNews