Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

#ईशा_गजराज_ने_नाबाद_शतक_लगाकर_टीम_को_दिलाई_जीत बिसाऊ। जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर ईशा गजराज ने अलवर सीनियर महिला स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। प्रतियोगिता में भीलवाड़ा टीम की ओर से खेलते हुए ईशा ने चित्तौड़गढ़ टीम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और नाबाद शतक बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।ईशा की इस उपलब्धि से जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। ईशा, प्रीतम सिंह गजराज की पुत्री हैं और मूल रूप से पालोता गांव, बुहाना की निवासी हैं। उनके पिता वर्तमान में बिसाऊ तहसील की भीखनसर ग्राम पंचायत में पटवारी पद पर कार्यरत हैं।ईशा की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों एवं परिजनों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया। #dmjhunjhunu #CMORajasthan #shekhawatiexpress #bissau #NewsUpdate

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 23, 2026