पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक में सासाराम सांसद मनोज कुमार ने राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव व अमृत भारत योजना के अधूरे कार्यों का मामला उठाया।
पूर्व-मध्य रेल हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह तथा डीडीयू डिवीजन के डीआरएम उदय सिंह मीना की उपस्थिति में हुई बैठक में सांसद ने ये मामले उठाए।
कहा कि सासाराम जंक्शन डीडीयू डिवीजन में यात्री किराया से प्राप्त आमदनी के मामले में तीसरे व ईसीआर जोन में 19वें स्थान पर है। परंतु उसके अनुरूप यहां पर यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं।
Bihar, India | Jul 12, 2026