Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से अनाज की बोरी पार, बाइक सवार चोर फरार डीजे की तेज आवाज में चालक को नहीं लगी भनक, राहगीरों ने दी थी आवाज पिपरिया में सोमवार सुबह किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई। शहर से गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार दो बदमाश अनाज की बोरी उतारकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर चालक तेज आवाज में डीजे बजाते हुए जा रहा था और उसे पीछे हो रही वारदात की भनक तक नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रॉली में अनाज की बोरियां भरी थीं। पीछे से आए दो युवक मोटरसाइकिल के सहारे ट्रॉली के करीब पहुंचे और एक बोरी नीचे उतार ली। राहगीरों ने चालक को आवाज देकर सतर्क करने की कोशिश की, लेकिन तेज आवाज के कारण चालक सुन नहीं सका। मौका मिलते ही दोनों बदमाश बोरी लेकर फरार हो गए। वर्षों से सक्रिय गिरोह पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली, मालवाहक वाहनों और अन्य परिवहन साधनों से रास्ते में सामान चोरी करने वाले गिरोह लंबे समय से सक्रिय हैं। इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। किसान हर मोर्चे पर नुकसान झेल रहा किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे बोनी, बखरनी, कटाई और मंडी तक फसल पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में मेहनत और खर्च उठाते हैं, लेकिन रास्ते में चोरी जैसी घटनाओं से अतिरिक्त नुकसान झेलना पड़ता है। कई किसानों ने प्रशासन से ऐसे गिरोहों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सतर्क रहने की सलाह ग्रामीणों और किसान संगठनों ने किसानों से अपील की है कि अनाज लेकर आते-जाते समय ट्रॉली पर एक व्यक्ति को पीछे बैठाकर रखें, बीच-बीच में सामान की निगरानी करते रहें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी बताई जा रही है।

Pipariya, Hoshangabad | Jul 21, 2026
चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से अनाज की बोरी पार, बाइक सवार चोर फरार डीजे की तेज आवाज में चालक को नहीं लगी भनक, राहगीरों ने दी थी आवाज पिपरिया में सोमवार सुबह किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई। शहर से गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार दो बदमाश अनाज की बोरी उतारकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर चालक तेज आवाज में डीजे बजाते हुए जा रहा था और उसे पीछे हो रही वारदात की भनक तक नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रॉली में अनाज की बोरियां भरी थीं। पीछे से आए दो युवक मोटरसाइकिल के सहारे ट्रॉली के करीब पहुंचे और एक बोरी नीचे उतार ली। राहगीरों ने चालक को आवाज देकर सतर्क करने की कोशिश की, लेकिन तेज आवाज के कारण चालक सुन नहीं सका। मौका मिलते ही दोनों बदमाश बोरी लेकर फरार हो गए। वर्षों से सक्रिय गिरोह पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली, मालवाहक वाहनों और अन्य परिवहन साधनों से रास्ते में सामान चोरी करने वाले गिरोह लंबे समय से सक्रिय हैं। इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। किसान हर मोर्चे पर नुकसान झेल रहा किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे बोनी, बखरनी, कटाई और मंडी तक फसल पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में मेहनत और खर्च उठाते हैं, लेकिन रास्ते में चोरी जैसी घटनाओं से अतिरिक्त नुकसान झेलना पड़ता है। कई किसानों ने प्रशासन से ऐसे गिरोहों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सतर्क रहने की सलाह ग्रामीणों और किसान संगठनों ने किसानों से अपील की है कि अनाज लेकर आते-जाते समय ट्रॉली पर एक व्यक्ति को पीछे बैठाकर रखें, बीच-बीच में सामान की निगरानी करते रहें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी बताई जा रही है। - Pipariya News