
मिनी रैंकिंग शतरंज स्पर्धा सम्पन्न बालक वर्ग में रुद्राक्ष शर्मा विजेता, जे अचिंत्य राव उपविजेता बालिका वर्ग में आराध्या जायसवाल विजेता, अदिति कश्यप उपविजेता
लोरमी - मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय मिनी वर्ग अंडर -07 व 09 वर्ष बालक- बालिका रैंकिंग शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 18 अक्टूबर, दिन-रविवार को विकासखंड खेल केंद्र, लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में मुंगेली जिले से कुल 07 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप से श्री नितेश अग्रवाल (एल्डरमैन, नगर पालिका, लोरमी व संरक्षक, मुंगेली जिला शतरंज संघ) , विशिष्ट अतिथि श्री जे मृदुल राव, श्रीमती जे दिव्या राव (समाजसेवी) एवं श्री सूर्यकान्त शर्मा (कोषाध्यक्ष, मुंगेली जिला शतरंज संघ) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर श्री ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर यश शर्मा एवं आर्बिटर अमन कुमार मिरी, अनुराग बंजारे थे। स्पर्धा 4 चक्रो में आयोजित की गयी जिसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान- रुद्राक्ष शर्मा , द्वितीय स्थान - जे अचिंत्य राव, तृतीय स्थान - ऋषभ सिंह आयाम,
चतुर्थ स्थान - हर्ष शर्मा एवं बालिका वर्ग में प्रथम-आराध्या जायसवाल, द्वितीय-अदिति कश्यप, तृतीय-देवांशी साहू रही। बालक एवं बालिका वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 400रु नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र तथा द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 350रु नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र सहित सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह, चेयरमेन श्री विजय वर्मा, उपाध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा वरिष्ठ सदस्य श्री युगल किशोर राजपूत, श्री अरविंद पांडे, श्री अजय बघेल, राजेश पाटले, मुकेश सिंह ने शुभकामनायें प्रदान की है।
@followers
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews #ChhattisgarhNews #chhattisgarhnewstoday #chhattisgarhnewsstatelivenews #ChhattisgarhNewsFlash #chhattisgarhnewsonline #ChhattisgarhNewsFeed
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी
#LocalNews
#BreakingNews
#BigBreakingNews
#todaynews
#IndiaNews
#NationalNews
#ViralNewsUpdate
#BigBreaking
#LatestUpdates
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Lormi, Mungeli | Oct 18, 2026