
सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से भटहां गांव में होने वाली एक बड़ी लूट की साजिश भी नाकाम हो गई.*गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई* सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि भटहां गांव में कुछ अपराधी लूट की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर नितेश कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. *वर्दी, चाकू और टॉर्च बरामद* पुलिस ने आरोपी के घर से दो स्टार लगी पुलिस वर्दी, पुलिस टोपी, एक चाकू और एक टॉर्च बरामद की है. जांच में सामने आया कि आरोपी इन सामानों का इस्तेमाल कर खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था.*पूछताछ में हुआ गिरोह का खुलासा* गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके पूरे नेटवर्क की जानकारी मिली. आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं. इसके आधार पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है.*छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी* सुगौली थाना में इस मामले में तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.*पटना में भी कर चुका है बड़ी ठगी* पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार नितेश कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. वह इससे पहले पटना में 35 लाख रुपये की ठगी की घटना में भी शामिल रह चुका है.सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को मोतिहारी न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हि
Rahui, Nalanda | Jun 8, 2026