
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान हुए बहुचर्चित सलमान खान हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा और अहम फैसला सुनाया है।
शीर्ष अदालत ने कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान खान की वाहन से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के मामले में नए सिरे से निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का आदेश जारी किया गया है।
यह मामला वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान से ठीक पहले सामने आया था, जिसने प्रदेश की राजनीति में काफी हलचल मचा दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद मामले की जांच एक नए सिरे से होगी और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष पड़ताल की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में फिर से चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजरें SIT की जांच और उसकी रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं।
अपडेट
राजनगर विधानसभा चुनाव 2023 मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता सलमान खान की वाहन से कुचलकर मौत के मामले में बड़ा अपडेट
- सुप्रीम कोर्ट ने आवेदक की याचिका को किया खारिज।
- कोर्ट ने विशेष दल (SIT) गठन करके 2 माह में लोवर कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश।
- आवेदक द्वारा कोर्ट में यह याचिका भी लगाई थी कि उनके ऊपर दर्ज 307 के मामले में SIT का गठन किया जाए जिसको भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
- साथ ही आवेदक ने CBI जांच की मांग की थी जिसको भी कोर्ट ने खारिज कर दिया।
#BreakingNews #BJP #MadhyaPradesh #PoliticalNews #DigvijaySingh