क्या न्याय मांगना गुनाह है?
देश की सीमाओं पर अपनी जान की बाज़ी लगाकर सेवा करने वाला आईटीबीपी का जवान रामकिशन आज अपने ही घर और सम्मान की लड़ाई लड़ने को मजबूर है।
आरोप है कि पहले उसके मकान को षड्यंत्रपूर्वक गिराया गया, फिर उसे और उसके परिवार को बदनाम करने के लिए जगह-जगह शिकायतें देकर दबंग और अपराधी साबित करने की कोशिश की जा रही है। यदि यह सच है, तो यह केवल एक जवान नहीं, बल्कि देश की सेवा करने वाले हर सैनिक के सम्मान पर सवाल है।
जो व्यक्ति देश की रक्षा करता है, उसे न्याय मिलना चाहिए, न कि चरित्रहनन और प्रताड़ना। किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषी जो भी हो उसके विरुद्ध कार्रवाई हो, लेकिन बिना जांच किसी की छवि खराब करना उचित नहीं।
एक सवाल हम सबके लिए... क्या न्याय मांगना गुनाह है?
आइए, निष्पक्ष जांच, कानून के शासन और एक सैनिक के सम्मान के समर्थन में आवाज़ उठाएं।
@cmoffice_up @dmkaushambi @socialist_akhileshyadav @itbp_official @upgovt