Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

➡️ कहानी सच्ची है ➡️ अल्ट्रा लो-कॉस्ट शेडनेट हाउस से बदल रही खेती की तस्वीर, कम लागत में किसानों को मिल रहा अधिक उत्पादन उद्यानिकी विभाग की पहल से सागर जिले में संरक्षित खेती को नई दिशा मिल रही है। विभाग द्वारा संचालित अल्ट्रा लो-कॉस्ट शेडनेट हाउस योजना किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। कम लागत में तैयार होने वाली इस संरचना के माध्यम से किसान अब मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से फसलों की सुरक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं अधिक उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। अल्ट्रा लो-कॉस्ट शेडनेट हाउस लगभग 240 वर्गमीटर क्षेत्र में जीआई पाइप की मजबूत संरचना पर 50 अथवा 75 प्रतिशत शेडनेट लगाकर तैयार किया जाता है। यह तकनीक फसलों को तेज धूप, कीटों, तेज हवा एवं हल्की ओलावृष्टि से सुरक्षा प्रदान करती है। परिणामस्वरूप फसलों की गुणवत्ता बेहतर होती है और उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की जाती है। इस संरचना में शिमला मिर्च, टमाटर, खीरा, मिर्च, धनिया, पालक, विभिन्न प्रकार के फूल तथा पौधशाला का सफलतापूर्वक उत्पादन किया जा रहा है। इससे किसानों को वर्षभर बेहतर गुणवत्ता की फसल लेने और अधिक आय अर्जित करने का अवसर मिल रहा है। सागर जिले में इस योजना की प्रति इकाई लागत 1.35 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वर्ष 2026-27 में योजना के अंतर्गत सागर विकासखंड में 60 इकाइयों का लक्ष्य रखा गया था। योजना के प्रति किसानों के बढ़ते विश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सागर विकासखंड में 62 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक हैं। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अल्ट्रा लो-कॉस्ट शेडनेट हाउस तकनीक किसानों के लिए संरक्षित खेती का सुलभ और किफायती विकल्प बनकर उभरी है। यह योजना न केवल उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक है, बल्कि किसानों की आय में वृद्धि कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

MORE NEWS

➡️ सीएमएचओ एवं डीपीओ ने आंगनवाड़ी केंद्र-79 का किया संयुक्त निरीक्षण

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-79, बाघराज वार्ड में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का संयुक्त भ्रमण किया। अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का अवलोकन किया तथा टीकाकरण, वजन मापन, पोषण परामर्श और आवश्यक अभिलेखों की जांच की। उन्होंने संबंधित अमले को हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सीएमएचओ एवं डीपीओ ने आंगनवाड़ी केंद्र-79 का किया संयुक्त निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-79, बाघराज वार्ड में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का संयुक्त भ्रमण किया। अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का अवलोकन किया तथा टीकाकरण, वजन मापन, पोषण परामर्श और आवश्यक अभिलेखों की जांच की। उन्होंने संबंधित अमले को हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

स्टूडेंट की रजाई में निकला सांप #sagar #news #smartmpnews #shorts

स्टूडेंट की रजाई में निकला सांप #sagar #news #smartmpnews #shorts

Sagar Nagar, Sagar | Jul 25, 2026

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को भेजा अपना इस्तीफा #PMOIndia #PMNarendraModi

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को भेजा अपना इस्तीफा #PMOIndia #PMNarendraModi

Sagar Nagar, Sagar | Jul 25, 2026