Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना... -82.70 लाख से अधिक किसानों को मिले 3308 करोड़ -किसानों का समृद्ध भविष्य बनाने के लिए बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री अनोखा तीर, खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने खंडवा जिला मुख्यालय में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में प्रदेश के 82.70 लाख से अधिक किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत रुपए 3308 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई उन्नत कृषि पर केंद्रित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभदायक बनाने तथा कृषि को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों को नई तकनीक, वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का व्यापक अभियान है। उन्होंने किसानों से इस महोत्सव का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडवा की पहचान अपनी उपजाऊ काली मिट्टी और मेहनती किसानों के कारण पूरे प्रदेश में अलग है। यहां के किसानों ने अपनी उद्यमशीलता और नवाचारों से खेती का उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने किसानों से खेत की मिट्टी की जांच कराने, आवश्यकता अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करने, प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने तथा फसल विविधीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक ही फसल पर निर्भर रहने के बजाय विविध फसलों की खेती से आय में वृद्धि होगी। किसानों के प्रति सरकार का सम्मान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान कल्याण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। किसानों के परिश्रम के प्रति सरकार के मन में गहरा सम्मान है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान के खाते में रुपए 4000 की सम्मान निधि एकमुश्त अंतरित की गई है। कृषक कल्याण वर्ष का संकल्प मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। भगवान बलराम को कृषि का प्रथम देवता बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ा जा रहा है। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ा है और पिछले ढाई वर्षों में 10 लाख हेक्टेयर से अधिक की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों को अब आधुनिक तकनीकों, ड्रोन, प्राकृतिक खेती तथा बेहतर सिंचाई सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। इसी वर्ष किसानों को दिन के समय भी सिंचाई हेतु बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को वर्तमान 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। समान नागरिक संहिता का उल्लेख मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में व्यापक जन-सुझाव प्राप्त हुए हैं तथा सरकार सभी नागरिकों के लिए समान कानून की दिशा में कार्य कर रही है। अगले माह से सरकारी रोडवेज बसें मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को प्रतिमाह रुपए 1500 की सहायता दी जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि अगले माह से प्रदेश में सरकारी रोडवेज बस सेवा प्रारंभ की जाएगी। साथ ही एयर एंबुलेंस सेवा तथा धार्मिक स्थलों के विकास के कार्य भी निरंतर जारी हैं। गरीबों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है तथा गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन का कष्ट दूर करना ही राजनीति का वास्तविक उद्देश्य है। प्रदेश में बनेंगे 275 सांदीपनि विद्यालय मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है और निमाड़ क्षेत्र को मां नर्मदा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 275 सांदीपनि विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 136 बनकर तैयार हो चुके हैं तथा 105 विद्यालयों का लोकार्पण हो चुका है। दूसरे चरण में 200 नए सांदीपनि विद्यालय बनाए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का आह्वान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आगामी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया तथा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का आग्रह किया। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत किसानों को लगातार नई सौगातें दे रही है। खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रमुख घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में पुलिस बटालियन की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मूंदी से खंडवा के बीच नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा तथा इसके लिए 15 सितंबर से पहले टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। बलराम कृषि महोत्सव की स्मृति में किसानों ने मुख्यमंत्री को हल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने जैविक खेती, हाईटेक खेती तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा राजपाल सिंह तोमर, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Harda, Harda | Jul 28, 2026

MORE NEWS

किसान आंदोलन अपडेट

 

भोपाल जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

दैनिक अनोखा तीर, हरदा- किसान आंदोलन को देखते हुए राजधानी भोपाल की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे आंदोलनकारियों की राजधानी की ओर आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके।

यदि आप आज भोपाल की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

किसान आंदोलन अपडेट भोपाल जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दैनिक अनोखा तीर, हरदा- किसान आंदोलन को देखते हुए राजधानी भोपाल की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे आंदोलनकारियों की राजधानी की ओर आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके। यदि आप आज भोपाल की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Harda, Harda | Jul 29, 2026

🙏 125 साल पुराने मंदिर में गूंजा राम नाम! 🚩

हरदा के ऐतिहासिक पट्टाभिराम मंदिर में 8 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
✅ 24 घंटे अखंड राम नाम जप
✅ सवा करोड़ राम नाम जप का संकल्प पूर्ण
✅ काकड़ आरती, प्रभातफेरी और विशाल भंडारा
✅ देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

रिमझिम बारिश भी भक्तों की आस्था को नहीं रोक सकी। एक बार फिर हरदा आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का केंद्र बन गया। ❤️

जय श्री राम 🚩 | जय गुरुदेव 🙏

#Harda #GuruPurnima #RamNaam #PattabhiramMandir #SpiritualIndia Bhakti HardaNews MadhyaPradesh RamBhakt Harikirtan AnokhaTeer DailyAnokhaTeer

🙏 125 साल पुराने मंदिर में गूंजा राम नाम! 🚩 हरदा के ऐतिहासिक पट्टाभिराम मंदिर में 8 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। ✅ 24 घंटे अखंड राम नाम जप ✅ सवा करोड़ राम नाम जप का संकल्प पूर्ण ✅ काकड़ आरती, प्रभातफेरी और विशाल भंडारा ✅ देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु रिमझिम बारिश भी भक्तों की आस्था को नहीं रोक सकी। एक बार फिर हरदा आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का केंद्र बन गया। ❤️ जय श्री राम 🚩 | जय गुरुदेव 🙏 #Harda #GuruPurnima #RamNaam #PattabhiramMandir #SpiritualIndia Bhakti HardaNews MadhyaPradesh RamBhakt Harikirtan AnokhaTeer DailyAnokhaTeer

Harda, Harda | Jul 29, 2026

हरदा में घर मात्र 7000 ₹ और 11000 ₹ में साथ में फर्नीचर फ्री ?

पता : घंटाघर के पास मौर्य कांपलेक्स के पीछे गजानंद मंदिर वाली गली में हरदा Call: 9826072626

#harda #🏠

हरदा में घर मात्र 7000 ₹ और 11000 ₹ में साथ में फर्नीचर फ्री ? पता : घंटाघर के पास मौर्य कांपलेक्स के पीछे गजानंद मंदिर वाली गली में हरदा Call: 9826072626 #harda #🏠

Harda, Harda | Jul 29, 2026

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना... -82.70 लाख से अधिक किसानों को मिले 3308 करोड़ -किसानों का समृद्ध भविष्य बनाने के लिए बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री अनोखा तीर, खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने खंडवा जिला मुख्यालय में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में प्रदेश के 82.70 लाख से अधिक किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत रुपए 3308 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई उन्नत कृषि पर केंद्रित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभदायक बनाने तथा कृषि को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों को नई तकनीक, वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का व्यापक अभियान है। उन्होंने किसानों से इस महोत्सव का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडवा की पहचान अपनी उपजाऊ काली मिट्टी और मेहनती किसानों के कारण पूरे प्रदेश में अलग है। यहां के किसानों ने अपनी उद्यमशीलता और नवाचारों से खेती का उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने किसानों से खेत की मिट्टी की जांच कराने, आवश्यकता अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करने, प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने तथा फसल विविधीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक ही फसल पर निर्भर रहने के बजाय विविध फसलों की खेती से आय में वृद्धि होगी। किसानों के प्रति सरकार का सम्मान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान कल्याण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। किसानों के परिश्रम के प्रति सरकार के मन में गहरा सम्मान है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान के खाते में रुपए 4000 की सम्मान निधि एकमुश्त अंतरित की गई है। कृषक कल्याण वर्ष का संकल्प मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। भगवान बलराम को कृषि का प्रथम देवता बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ा जा रहा है। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ा है और पिछले ढाई वर्षों में 10 लाख हेक्टेयर से अधिक की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों को अब आधुनिक तकनीकों, ड्रोन, प्राकृतिक खेती तथा बेहतर सिंचाई सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। इसी वर्ष किसानों को दिन के समय भी सिंचाई हेतु बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को वर्तमान 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। समान नागरिक संहिता का उल्लेख मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में व्यापक जन-सुझाव प्राप्त हुए हैं तथा सरकार सभी नागरिकों के लिए समान कानून की दिशा में कार्य कर रही है। अगले माह से सरकारी रोडवेज बसें मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को प्रतिमाह रुपए 1500 की सहायता दी जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि अगले माह से प्रदेश में सरकारी रोडवेज बस सेवा प्रारंभ की जाएगी। साथ ही एयर एंबुलेंस सेवा तथा धार्मिक स्थलों के विकास के कार्य भी निरंतर जारी हैं। गरीबों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है तथा गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन का कष्ट दूर करना ही राजनीति का वास्तविक उद्देश्य है। प्रदेश में बनेंगे 275 सांदीपनि विद्यालय मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है और निमाड़ क्षेत्र को मां नर्मदा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 275 सांदीपनि विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 136 बनकर तैयार हो चुके हैं तथा 105 विद्यालयों का लोकार्पण हो चुका है। दूसरे चरण में 200 नए सांदीपनि विद्यालय बनाए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का आह्वान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आगामी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया तथा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का आग्रह किया। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत किसानों को लगातार नई सौगातें दे रही है। खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रमुख घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में पुलिस बटालियन की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मूंदी से खंडवा के बीच नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा तथा इसके लिए 15 सितंबर से पहले टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। बलराम कृषि महोत्सव की स्मृति में किसानों ने मुख्यमंत्री को हल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने जैविक खेती, हाईटेक खेती तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा राजपाल सिंह तोमर, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। - Harda News