राजातालाब के बीरसिंहपुर में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग सेंटर
वाराणसी : जिले में मंडलीय ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग सेंटर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तहसील राजातालाब के बीरसिंहपुर में एक एकड़ से अधिक जमीन देने पर सहमति जताते हुए एसडीएम को परिवहन विभाग के नाम जमीन स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।
प्रपत्रों की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस माह के अंत तक जमीन परिवहन विभाग के नाम स्थानांतरित होने के साथ मंडलीय ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग सेंटर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा जिससे बजट मिल सके।
#पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #LETESTNEWS #LetestUpdate #VaranasiNews 👇👇