
चूरू। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित 23वीं अंतर महाविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मुकाबले में मेजबान राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू की टीम ने राजकीय महाविद्यालय, राजलदेसर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. संजय कस्वां ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले ही दिन चार टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इनमें राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू, राजकीय महाविद्यालय, सुजानगढ़, सुभाष चंद्र बोस कॉलेज, साहवा तथा भारती विद्या पीठ, राजलदेसर की टीमें शामिल हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मंजू शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। पहले दिन के मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में पहुंची टीमों के बीच खिताबी दौड़ के लिए कड़े मुकाबले होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर डॉ. विनीत ढाका, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. लालचंद चाहर और डॉ. संदीप कुमार सुंडा सहित महाविद्यालय के अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अजय बाबल, सुनील कुमार धवल, सुनील फगेड़िया एवं धनसिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई। वहीं, अविनाश माहिच, वीरेंद्र विजय, योगेश कुमार सहित अन्य सहयोगियों ने आयोजन में योगदान दिया।
प्रतियोगिता महाविद्यालय स्तर के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर प्रदान कर रही है।
#tharkiawaazajay #Churu #collegelife #sports #cricket Kunj Bihari Birmiwala
Churu, Churu | Oct 22, 2026