बस्ती में 7 दिन पहले सड़क हादसे में घायल महिला सिपाही की मौ,त हो गई। उनके सिर पर 4 टांके लगे थे। सिपाही केसरी वर्मा (30) ने इलाज कराने के लिए एसपी ऑफिस में एप्लिकेशन दी थी, लेकिन छुट्टी नहीं मिली
केसरी का पति नागेंद्र वर्मा भी पुलिस में सिपाही है। पत्नी की मौ,त के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर नागेंद्र फूट-फूटकर रोए।
कहने लगे- इलाज नहीं होने से केसरी की मौ,त हुई है। 2 दिन से छुट्टी के लिए एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रही थी, लेकिन छुट्टी नहीं मिली।
अगर एसपी ऑफिस से छुट्टी मिल जाती और समय पर पत्नी का इलाज हो जाता, तो आज वह जिंदा होती। छुट्टी की एप्लिकेशन में सीटी स्कैन की कॉपी भी लगाई थी।
सिर में चार टांके लगे होने की बात भी लिखी थी। फिर भी एसपी ऑफिस में तैनात 2 कर्मचारियों ने छुट्टी नहीं दी। कहा था कि न EL मिलेगी, न ही मेडिकल लीव।
नागेंद्र ने एसपी ऑफिस में तैनात 2 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है #basti #Police