
आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आवाहन पर नगर निगम यमुनानगर जॉन जगाधरी में 16 वें दिन भी हड़ताल की गई व यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जिसकी अध्यक्षता जोन जगाधरी के प्रधान प्रशांत ने की व मंच का संचालन सचिव मुकेश कुमार ने किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम जोन जगाधरी के प्रधान प्रशांत सचिव मुकेश कुमार व कैशियर श्री चंद ने अपने संयुक्त बयान में प्रेस को बताया कि संघ व सरकार के बीच 13 मई 2026 को 17 मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने अब तक कोई पत्र परिपत्र जारी नहीं किया है जिससे कर्मचारियों में भारी नाराज़गी है हमारे मुख्य मांगे इस प्रकार है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करो, ठेका प्रथा बंद करो, ठेके पर लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करो, एक्स ग्रेशिया पॉलिसी पूर्ण रूप से बहाल करो, कौशल रोजगार निगम भंग करो आदि प्रधान प्रशांत ने बताया कि शहर में जगह कूड़े के ढेर लग चुके जिस शहर में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी । मौके पर जिन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित किया उनमें सोनू शर्मा, गौरव, शिवम, संयम, सुमित, पवन,अंकुर, संजीव आदि मौजूद रहे।