
अगर आपके घर मे भी है 5 वर्ष तक का मासूम तो यह खबर आपके लिए है।
जोधपुर, जिले में रविवार, 28 जून 2026 से राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग 481222 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
इस खबर को भी पढ़े-
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत व डिप्टी सीएमएचओ महेंद्र सिंह कच्छवाह ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके पश्चात आगामी दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
इस खबर को भी पढ़े-
अभियान के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम, आशा सहयोगिनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त किए गए हैं। साथ ही पर्याप्त संख्या में सुपरवाइजर, 237 ट्रांजिट टीम एवं 517 मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है, जो अभियान की सतत निगरानी एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगी।
इस खबर को भी पढ़े -
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं तथा पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
इस खबर को भी पढ़े -
अभियान के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
*"दो बूंद जिंदगी की" – हर बच्चे को, हर बार।*
#jodhpur #rajasthan #पोलियो