गिरिडीह: किरण पब्लिक स्कूल में आयोजित 7वीं गिरिडीह जिला राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का रविवार को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले और आसपास के क्षेत्रों से आए युवा निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ धीरेंद्र कुमार, उप महापौर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त राजीव कुमार मिश्रा और आर.के. महिला कॉलेज के प्राचार्य अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने कहा कि शूटिंग अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है तथा ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा देती हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं शूटिंग खेल के विकास में विशेष योगदान के लिए मोहम्मद बिट्टू और मधु कुमारी को भी सम्मानित किया गया।
#kiranpublicschool #rifleshooting #championship #giridih #giridihnews