Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

चेराई में नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार बिजली के खंभे से टकराई **ओसियां/चेराई।** जोधपुर जिले के ओसियां थाना क्षेत्र के चेराई गांव में शुक्रवार को नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के लोहे के खंभे से जा टकराई। हादसे में बिजली का खंभा उखड़कर गिर गया, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार कार ओसियां से चेराई की ओर जा रही थी। इसी दौरान चेराई गांव के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के लोहे के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा उखड़कर गिर गया और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। कार में सवार सभी लोग फलोदी जिले के जाखण गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों का चेराई के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद सभी की हालत सामान्य बताई गई। सूचना मिलते ही चेराई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Tinwari, Jodhpur | Jul 10, 2026