पन्ना जिले के धर्मपुर थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक सोनू खटीक का उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय सोनू खटीक पूर्व में देवेंद्रनगर थाना में भी पदस्थ रह चुके थे, जहां उन्होंने अपनी सेवाएं दी थीं। उनके निधन पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
Panna, Panna | Jul 7, 2026