गोपालगंज पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने माफियाओं के विरुद्ध संपत्ति अधिग्रहण की कार्रवाई में धीमी प्रगति एवं कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बरौली थानाध्यक्ष अल्का सिन्हा को लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि संगठित अपराध एवं माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित मामले में विभागीय कार्रवाई की गई है।
#Gopalganj #GopalganjNews #Police #GopalganjPolice #SPVinayTiwari #Barauli #NewsUpdate #AwaazTimes