कोटद्वार: नाबालिग को बहलाकर भगाने वाला आरोपी बिजनौर से गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद
कोटद्वार:
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी रोहित (निवासी नगीना, बिजनौर) को आजाद कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 सितंबर को दर्ज मामले के बाद सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से किशोरी को बिजनौर से सकुशल बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tv24Hours