उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ज़िले अंतर्गत छर्रा थाना इलाके से एक बेहद हैरान करने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक गांव में सब्जी खरीदने निकली नाबालिग किशोरी को किशनगोपाल और संजू वाल्मीकि ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया. आरोप है कि दोनों दरिंदों ने पीड़िता को उसके घर से 4 किलोमीटर दूर एक सुनसान मकान में ले जाकर जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स घटना को अंजाम दिया. दरिंदों की क्रूरता के चलते किशोरी लहूलुहान होकर बेहोश हो गई, जिसे गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है.
#LatestUpdate #BreakingNews #viralnews #news #TrendingNews #LiveUpdate #todaynews
Sasaram, Rohtas | Jul 12, 2026