गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम सृष्टि ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में गुस्सा फैल गया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और बच्ची का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, गांव में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
[Gorakhpur, Khabar, News]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #gorakhpurnews